फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा वन से भागीरथी वन के बीच 700 एकड़ भूमि पर बनेगा ग्रीन कोरीडोर

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित मीटिंग में दिशा निर्देश देते जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति तथा जिला पर्यावरण समिति की बैठक की। जिसमें गंगा वन से भागीरथी वन के बीच 700 एकड़ भूमि पर ग्रीन कोरीडोर बनाए जाने और राम छितौनी झील के सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि भागीरथी वन के पास की भूमि विश्व वन्यजीव कोष (डब्लूडब्लूएफ) के सर्वे में कछुआ संरक्षण केंद्र हैचरी स्थापना के लिए उपयुक्त पायी गई है, इसके लिए योजना तैयार की जा रही है। जिन नहरों की टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है, उनकी सूची बनाकर दें। बाछमई नहर को काली नदी से जोड़ा जा रहा है, कोई असुविधा होती है तो नहर विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी। समिति से संस्तुति लेकर कासगंज से अलीगढ़, कासगंज से एटा तथा कासगंज से बरेली मार्ग पर गंगा वन एवं भागीरथी वन के दूरी दर्शाते हुए बोर्ड लगाए जाएं। बायो डाइवर्सिटी पार्क की कार्ययोजना दोबारा भेजी जाए। गंगा किनारे स्थित 34 गांवों में पंचायतराज विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। लहरा, शहबाजपुर, पटियाली, हरिपदी सोरों में मेले के दौरान गंगा के किनारे जाल आदि लगवाने के निर्देेश दिए गए।
बैठक में सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, एएसपी अनिल कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी सचिन यादव, पीडी डीआरडीए रामायण सिंह, डीएफओ हरिशंकर शुक्ल, डब्लूडब्लूएफ के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी व समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

चायनीज मांझा पर प्रतिबंध बरकार
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पतंग उड़ाने के लिये सिंथेटिक या शीशा लेपित माझा, नायलॉन पतंग डोरी तथा चाइनीज मांझे का निर्माण, भंडारण, उपयोग एवं बिक्री को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसका उपयोग, भंडारण या बिक्री करते हुए पाए जाने पर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें