मैनपुरी के थाना किशनी में अजब मामला सामने आया है। यहां एक सेवानिवृत सैनिक ने तहरीर दी है। इसमें कहा है कि उनके नाती का गांव की एक लड़की के पास आना जाना है। वह उससे फोन पर बात भी करता है। आरोप है कि लड़की उनके नाती को ब्लैकमेल करती है। सेवानिवृत सैनिक ने पुलिस से मांग की है कि नाती से पूछताछ की जाए, जिससे सच्चाई सामने आ सके। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
21 साल का है नाती
किशनी के एक गांव निवासी 87 साल के बुजुर्ग ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी। बुजुर्ग का कहना है कि उनका 21 साल का नाती शादी नहीं कर रहा है। उसके लिए कई अच्छे रिश्ते आए, लेकिन हर बार शादी करने से मना कर देता है। उन्होंने बताया कि नाती का गांव की एक लड़की के यहां आना-जाना है। आरोप लगाया है कि वह लड़की ही उनके नाती को ब्लैकमेल कर रहा है, जिससे वह शादी करने से इनकार कर रहा है।
परिवार के लोग हैं परेशान
बुजुर्ग ने बताया कि वह सेना में रह चुके हैं। उनका बेटा भी सेना में था। वह दो साल पहले ही रिटायर्ड हुआ है। कुछ महीने बेटे के साथ हादसा हो गया। उसका पैर टूट गया, जिससे वह चल नहीं पाता। इकलौता नाती है। उसकी शादी के लिए जो भी रिश्ता आता है, उसे वह ठुकरा देता है। इससे परेशान के लोग परेशान हो चुके हैं। बुजुर्ग ने तहरीर देकर पुलिस से मांग की है कि उनके नाती से पूछताछ की जाए, जिससे सच पता चल सके।