फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: आगरा में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, 28 जून के बाद बरस सकते हैं बादल

Sat, 25 Jun 2022 04:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में आर्द्रता बढ़ी रहेगी और 28 जून से मौसम में बदलाव शुरू होने लगेगा। 
 
विज्ञापन
भगवान टॉकीज चौराहे पर बारिश का दृश्य (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को अभी चार से पांच दिन तक और उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ सकती है। मानसून के बादलों की ट्रफ लाइन (जमीन पर बना कम दबाव का क्षेत्र जो एक रेखा से काफी दूर तक फैला हुआ हो) पूर्वी उत्तर प्रदेश के पास चुर्क में रुकी हुई है। 17 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश की सीमा पर मानसून ठहरा है। 20 जून को मानसून उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने लगता है जो 26 जून तक आगरा पहुंचता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


 हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक कल से कम दबाव का क्षेत्र बनना शुरू हो जाएगा, जिससे मानसून के आगे बढ़ने और 28 जून के बाद बारिश शुरू होने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में आर्द्रता बढ़ी रहेगी और 28 जून से मौसम में बदलाव शुरू होने लगेगा। तब बारिश के आसार बन जाएंगे। फिलहाल तीन दिनों में तापमान 40 डिग्री के आसपास बने रहने के आसार हैं। 

आठ दिन बाद 40 के पार पहुंचा पारा

ताजनगरी में आठ दिनों के बाद तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। इससे पहले 16 जून से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे चल रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस बना रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। प्रदेश में सबसे गर्म शहर बांदा रहा, जबकि आगरा छठवां गर्म शहर रहा। हमीरपुर दूसरा, कानपुर तीसरा, इटावा चौथा, झांसी पांचवां गर्म शहर रहा। प्रदेश में आठ शहरों के अलावा अन्य सभी जगह तापमान 40 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें