फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा कैंट स्टेशन पहुंची दूसरी वंदेभारत, किया गया भव्य स्वागत; कलाकारों ने दी मयूर नृत्य की प्रस्तुति

Tue, 12 Mar 2024 11:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद से वर्चुअल तरीके से खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन वंदेभारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया। साथ ही आगरा रेल मंडल की करोड़ों रुपये की 20 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन पहुंची दूसरी वंदेभारत, किया गया भव्य स्वागत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी स्थित आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की शाम दूसरी वंदेभारत ट्रेन पहुंची। यह खजुराहो से चली थी। इसका स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री ने सुबह वर्चुअल तरीके से वंदेभारत एक्सप्रेस सहित आगरा रेल मंडल की करोड़ों रुपये की 20 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। आगरा कैंट स्टेशन पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।

विज्ञापन


सुबह प्रधानमंत्री की ओर से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई ट्रेन शाम 4:30 बजे आगरा कैंट के प्लेटफार्म नंबर-एक पर पहुंचीं। यहां ट्रेन के चालक व अन्य कर्मचारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। स्टेशन पर मौजूद 200 विद्यार्थियों ने फूल बरसाए। करीब 12 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन को केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, भगवान सिंह कुशवाह, एमएलसी विजय शिवहरे ने हरी झंडी दिखाकर हजरत निजामुद्दीन के लिए रवाना किया। यात्रियों के लिए यह ट्रेन 15 मार्च से नियमित रूप से चलने लगेगी।

डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन वंदेभारत एक्सप्रेस सहित आगरा रेल मंडल की करोड़ों रुपये की लागत से तैयार 20 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। इस मौके पर प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मोदी सरकार के 10 साल में रेलवे का जो विकास हुआ है, उतना आजादी के बाद कभी नहीं हुआ।

लोकनृत्य की प्रस्तुति दी गई

दूसरे वंदेभारत के कैंट स्टेशन पर आगमन की खुशी में कलाकारों ने लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दीं। मयूर नृत्य की भी प्रस्तुति कलाकारों ने दी। ट्रेन के पहुंचने के बाद उसके अंदर जाकर फोटो भी खिंचवाए।

200 स्कूली बच्चे वंदेभारत से गए निजामुद्दीन

वंदेभारत एक्सप्रेस में शहर के स्कूली बच्चों ने भी सफर किया। रेलवे की ओर से करीब 200 स्कूली बच्चों को ट्रेन में सवारी के लिए आमंत्रित किया था। कैंट स्टेशन से स्कूली बच्चे कोच सी-7 में सवार हुए। रेलवे की ओर से बच्चों को खाने-पीने का सामान सहित कई उपहार भी दिए गए। अपने शिक्षकों के साथ सभी बच्चे वंदेभारत में सवार होने के बाद काफी खुश नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें