उन्होंने कहा कि लकड़ी की तरह कमजोर खंभे लगाने पर क्या कार्रवाई की गई। क्या जांच नहीं कराई गई? स्मार्ट सिटी अधिकारियों ने बताया कि थर्ड पार्टी क्वालिटी कंट्रोल किया गया है। स्थानीय स्तर पर भी जांच कराई जाएगी।
स्मार्ट सिटी ने लोकसभा की स्टैंडिंग कमेटी के सामने ताजमहल पर हाल में हुई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे में इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की उपयोगिता का वीडियो पेश किया, उसकी जानकारी इस बैठक में दी गई। बैठक में डीएम पीएन सिंह, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश आदि अधिकारी मौजूद रहे।
देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।