खुशबू निषाद का गधा देकर स्वागत करते समाजसेवी देवेंद्र वर्मा
फतेहाबाद। प्रयागराज की खुशबू निषाद नंदा के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर फतेहाबाद प्रथम आगमन पर निषाद समाज के लोगों ने रोड शो निकाल कर जोरदार स्वागत किया। फतेहाबाद के फिरोजाबाद तिराहे पर खुशबू निषाद का फूलमालाओं से स्वागत करने वालों में लालबहादुर वर्मा, रामसनेही वर्मा, राजू वर्मा, गुलाब वर्मा आदि समाज के लोगों मौजूद रहे।
बता दें मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) चैंपियनशिप में प्रयागराज की खुशबू निषाद ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने एशिया में भारत का नाम रोशन किया है। सोमवार को खुशबू के फतेहाबाद प्रथम आगमन पर निषाद समाज के लोगों ने भव्य रोड शो निकाला। खुशबू की इस उपलब्धि पर निषाद समाज को गर्व महसूस हो रहा है।