एसपी ने किया घटनास्थल का मुआयना
हत्याकांड की सूचना पर एसपी मनोज कुमार सोनकर, सीओ सहावर शैलेंद्र प्रतिहार अन्य थानों के पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। अभी तक हत्यारों की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की मां का कहना है कि जो युवक अनिल को बुलाने पहुंचा था उसकी वो शक्ल से तो पहचान सकती है, लेकिन उसका नाम नहीं जानती।
एसपी मनोज कुमार सोनकर के निर्देश पर मौके पर डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया, लेकिन टीम को सुराग नहीं मिला। घटनास्थल से फोरेंसिक विभाग की टीम ने भी नमूने लिए।एसपी ने अमांपुर के कोतवाली निरीक्षक को मामले के खुलासे के निर्देश दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि सिर में गोली लगने से युवक की मौत हुई है। परिवार के लोगों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मौके से एक तमंचा व कारतूस भी मिले हैं। मोबाइल कॉल डिटेल की भी सर्विलांस टीम जांच पड़ताल कर रही है।