फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे प्रधान जी: चुनाव बाद बनी गांव की नई सरकार, आदर्श ग्राम पंचायत बनाना नवनिर्वाचित प्रधान मीना का मकसद

Tue, 25 May 2021 01:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अमर उजाला ने पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से गांव के विकास के लिए तैयार की गई उनकी योजनाओं को जानने और उन्हें पाठकों तक मुहैया कराने की एक पहल शुरू की है। 
विज्ञापन
हमारे प्रधान जी: ग्राम पंचायत सिंगायच की नवनिर्वाचित प्रधान मीना देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद गांव में नई सरकार बन चुकी है। हालांकि अभी निर्वाचित प्रधानों ने सत्ता नहीं संभाली है। पर, वे अपने गांवों के विकास का खाका खींचने लगे हैं। पंचायत के ये नए मुखिया गांव की समस्याओं को कैसे दूर करेंगे। उनकी प्राथमिकताएं क्या हैं। अमर उजाला ने पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से गांव के विकास के लिए तैयार की गई उनकी योजनाओं को जानने और उन्हें पाठकों तक मुहैया कराने की एक पहल शुरू की है।    

विज्ञापन


विकास खंड जगनेर के गांव सिंगायच से निर्वाचित हुईं प्रधान मीना देवी गृहिणी हैं। 12वीं तक पढ़ी मीना के पति दानवीर शर्मा आगरा में प्रॉपर्टी डीलर हैं। मीना ने बताया कि करीब 25 वर्ष पूर्व उनके ससुर भगवान सिंह शर्मा गांव के प्रधान रह चुके हैं।

गांव की पानी, जलनिकासी, सफाई जैसी बुनियादी समस्याएं दूर करने के साथ ही सिंगायच को आदर्श ग्राम पंचायत बनाना उनका मकसद है। बताया कि गांव में खारे पानी की समस्या सबसे ज्यादा जटिल है। वह चाहती है कि मीठे पानी वाले स्थान पर बोरिंग कराकर गांव का जलापूर्ति की जाए। यही उनकी पहली प्राथमिकता भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के विकास की ये हैं प्राथमिकताएं
- गांव में घर-घर लोगों को पानी की आपूर्ति उपलब्ध कराना
- ग्रामीणों को सफाई और शौचालय के इस्तेमाल के लिए जागरूक करना
- महामारी से बचाव के लिए गांव को सैनिटाइज कराना
 
सिंगायच में ये हैं प्रमुख समस्याएं
- गांव में जलस्तर नीचे होने और खारे पानी की समस्या है। 
 - खड़ंजे और नालियां क्षतिग्रस्त हैं। जिससे जलनिकासी व आवागमन की समस्या है। 
 - ग्राम पंचायत में 175 से ज्यादा शौचालय अधूरे पड़े हैं। 

ग्राम पंचायत एक नजर में 
जगनेर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिंगायच में पांच गांव गढ़ी पीला, सिंगायच, नगला गुलाब, खेड़ा, करवल और एक मजरा किसानपुरा है। गांव की कुल आबादी करीब चार हजार है। मिश्रित आबादी वाले इस गांव में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल बने हैं।  
 
ये भी पढ़ें-
आगरा: चुनाव में संक्रमण से मृत 46 कर्मियों की सूची, मदद सिर्फ तीन को, प्रशासन ने बीमार होने के बाद मौत नहीं मानीं
#Lagengecoronase: तीन दोस्त बस्तियों में बांट रहे मास्क और सैनिटाइजर, कोरोना से बचाव के लिए लोगों को कर रहे जागरूक
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें