फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घेर में लगी आग से अनाज और चारा जला

Sun, 16 Mar 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बघेला पुख्ता में रविवार को दोपहर के समय अचानक ग्रामीण के घेर में आग लग गई। घेर में झोपड़ी व छप्पर पड़े हुए थे व चारे की बुर्जी भी थी। आग इतनी तीव्र थी कि घेर में रखा अनाज, चारा, झोपड़ी में रखे बिस्तर, कपड़े, चारपाई जल गए। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग लगने की यह घटना राजेश निवासी बघेला पुख्ता के घेर में हुई। जिस समय घेर में आग लगी उस समय घेर में कोई नहीं था। अचानक आग लग गई व छप्पर व सामान जलने लगा। आग की लपटें देखकर चीखपुकार मचने लगी। तमाम ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कवायद शुरू की। दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तो काफी देर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्रिकांड में भूसे की बुर्जी, बक्से में रखे कपड़े, अनाज की बोरियां, चारपाई, बिस्तर, सबकुछ जल गया। पीड़ित राजेश ने बताया कि घेर में जो कुछ भी सामान रखा था सब जल गया। कुछ भी नहीं बचा। राजेश ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। राजस्व कर्मी भी मौके पर पहुंचे। क्षति का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें