कासगंज। कासगंज-पटियाली क्षेत्र में रविवार की शाम दरियावगंज पर रेलवे क्रॉसिंग बंद हो जाने पर एक एंबुलेंस व कार फंस गई। उसी दौरान फर्रुखाबाद की ओर से मालगाड़ी आ गई। चालक की सूझबूझ से हादसे होने से टल गया। क्रॉसिंग को खोलने के बाद ट्रैक पर फंसे वाहनों को निकाला गया।
कासगंज -फर्रुखाबाद रेल मार्ग पर रविवार की शाम करीब 4 बजे मालगाड़ी के आने की सूचना पर दरियावगंज क्रॉसिंग को गेटमैन ने बंद किया। इसी दौरान गांव सिरधारी नगला, मझोला निवासी प्रसूता शिवानी पत्नी आकाश को एंबूलेंस से कर्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली ले जा रहे थे। उसी दौरान गेटमैन ने गेट बंद कर दिया। इससे एंबुलेंस और कार रेलवे ट्रैक पर फंस गई। चालक एंबुलेंस छोड़कर भाग गया वहां से भाग गया। फर्रुखाबाद की ओर से मालगाड़ी के आने की सूचना पर एंबुलेंस में सवार मरीज व तीमारदार चीखने चिल्लाने लगे। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। चालक की ने ट्रैक पर फंसी एंबुलेंस व कार को देखकर मालगाड़ी की गति पर नियंत्रण कर उसे रोका। इसके बाद गेटमैन ने क्रॉसिंग को खोलकर वाहनों को निकाला।