फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर रूट पर इस वजह से खराब हो रही आगरा की छवि

Tue, 09 Jan 2018 09:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
railway track
विज्ञापन
आगरा में नगर निगम की टीम शहर में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी में जुटी है लेकिन कुछ स्थान ऐसे हैं जहां निगम का ध्यान नहीं जा रहा है। इसकी वजह से आगरा की छवि खराब हो रही है। ईदगाह से जयपुर जाने वाले रेल ट्रैक पर कूड़ा डाला जा रहा है। वहां गाड़ी रुकने पर पर्यटक फोटो खींचते हैं।
विज्ञापन


ईदगाह रेलवे स्टेशन से जयपुर की ओर जाने वाले ट्रैक पर खंभा संख्या 80/3 और 80/4 के बीच कूड़े के ढेर लग गए हैं। इसकी वजह से वहां नाला भी चोक हो जाता है। पानी लोगों को घरों में घुसता है। इस अव्यवस्था के चलते लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है।

अर्जुन नगर निवासी भाजपा नेता राजीव शर्मा ने इसकी शिकायत रेलवे और नगर निगम दोनों जगह की है। उनका कहना है कि इस मार्ग से तमाम यात्री रेल गाड़ियों के अलावा पैलेस आन व्हील जैसी विशेष ट्रेन भी गुजरती है। कभी-कभी सिग्नल न मिलने पर रेल गाडियां यहां खड़ी जाती है।
विज्ञापन


जितनी देर ट्रेन यहां खड़ी होती है उतनी देर में यात्रियों का बुरा हाल हो जाता है। पैलेस आन व्हील में सफर करने वाले देशी और विदेशी यात्री तो यहां फोटो खींचते हैं। इससे शहर की छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने दिए ये निर्देश

राजीव शर्मा की शिकायत पर नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने इस समस्या के हल के निर्देश दिए है। नगर आयुक्त ने कहा कि जल्द से कूड़े को हटाया जाए और वहां चोक हो रही नाले खोला जाए। साथ ही भी ध्यान रखा जाएगा कि वहां सरकारी या गैर सरकारी कोई भी व्यक्ति कूड़ा न डाले, यदि कोई कूड़ा डालते पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें