छात्र की नदी में डूबने से हुई मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मैनपुरी में नदी में डूबने से छात्र की मौत हो गई। करीब 28 घंटे की तलाश के बाद उसका शव नदी से निकाला गया। इस दौरान शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के गांव नगला उजीर निवासी संतराम कश्यप का 11 वर्षीय पुत्र सागर कस्बा स्थित एक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे वह शौच के लिए नदी के पास गया था, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
किसी ग्रामीण ने बताया कि वह नदी की ओर गया है। इस पर परिवारीजन ग्रामीणों के साथ नदी की ओर चले गए। सोमवार को भी परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी में जाल डालकर सागर की खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह एक बार फिर स्थानीय लोगों की मदद से सागर की तलाश शुरू की गई।