राज्यपाल राम नाईक शनिवार ढाई घंटे आगरा में रहेंगे। वह शास्त्रीपुरम स्थित टीयर्स मंदबुद्धि संस्थान के 25 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। राज्यपाल दोपहर 2.30 बजे आएंगे।
राज्यपाल राजकीय विमान से खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे। यहां से वह सड़क मार्ग से शास्त्रीपुरम स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे।
उनकी फ्लीट टाटा गेट, पृथ्वीनाथ रेलवे फाटक, केदार नगर, राम नगर की पुलिया, मारुति एस्टेट चौराहा, बोदला, पश्चिमीपुरी चौराहा होते हुए टीयर्स मंदबुद्धि संस्थान जाएगी।