एक मई को मजदूरों के सम्मान व भोजन का प्रबंध करें
कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय को होमवर्क भी दिया। उन्होंने कहा कि एक मई को मजदूर दिवस है। विश्वविद्यालय व कॉलेजों में काम करने वाले मजदूरों का सम्मान करें और उनके भोजन का प्रबंध करें। मजदूरों के बिना भवन नहीं बन सकता, खेती नहीं हो सकती।
बेटियों व माताओं पर करें विश्वास
कुलाधिपति ने कहा कि बेटियों और माताओं पर विश्वास कीजिए, यह कुछ भी कर सकती हैं। बेटियां आज लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं। अभी उत्तर प्रदेश में जो चुनाव हुए हैं, उसमें ग्रामीण, शहरी आदिवासी महिलाओं ने खुद तय किया कि उन्हें अपना मत किसे देना है। पुरुषों की अपेक्षा दस फीसदी अधिक महिलाओं ने मतदान किया। महिलाएं आगे बढ़ रही हैं, देश विश्व गुरु बनेगा।