फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 12 दिसंबर को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कर सकती हैं संस्कृति भवन का उद्घाटन

Tue, 01 Dec 2020 04:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सिविल लाइंस परिसर में बने ‘संस्कृति भवन’ का उद्घाटन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 12 दिसंबर को कर सकती हैं। इसकी तैयारियों के लिए विभिन्न कमेटियां बनाई गई हैं। कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने सोमवार को समितियों के संयोजकों के साथ भवन में बैठक कर निर्देश दिए।

विज्ञापन


कुलपति ने बताया कि मौखिक रूप से राज्यपाल के 12 दिसंबर को आने की मंजूरी मिल गई है। अभी लिखित अनुमति आना बाकी है। निर्देश दिया कि 12 दिसंबर के हिसाब से ही तैयारियां की जाएं। एक-दो दिन में तिथि निर्धारित हो जाएगी। 


स्वागत समिति के संयोजक प्रो. अनिल वर्मा, अनुशासन समिति के संयोजक प्रो. मनोज श्रीवास्तव, निमंत्रण समिति के संयोजक प्रो. संजय चौधरी, परिसर सौंदर्यीकरण समिति की संयोजक प्रो. विनीता सिंह, भोजन व्यवस्था समिति के संयोजक प्रो. बिंदुशेखर शर्मा, मीडिया समिति के संयोजक प्रो. प्रदीप श्रीधर, सजीव प्रसारण समिति के संयोजक प्रो. वीके सारस्वत, कार्यक्रम समिति के संयोजक प्रो. अनिल वर्मा हैं।
विज्ञापन


सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए मांगे सुझाव

बैठक में कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने बताया कि संस्कृति भवन को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए शहर के कला व संस्कृति प्रेमियों से सुझाव मांगे हैं। संस्थाओं से भी सुझाव मांगे गए हैं। अच्छे सुझावों को शामिल किया जाएगा। बैठक में प्रो. पीके सिंह, प्रो. मनोज श्रीवास्तव, प्रो. मनुप्रताप आदि रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें