दीक्षांत समारोह में पदक पाने वाले मेधावी
- फोटो : अमर उजाला
इतने पदकों का हुआ वितरण
दीक्षांत समारोह में 129 स्वर्ण पदक और 40 रजत पदकों का वितरण हुआ। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की। पहली बार पीएचडी और डीलिट के छात्रों को मंच पर डिग्री प्रदान की गई। आवासीय इकाई के छात्रों को भी डिग्रियां समारोह में मिली हैं। इस बार 169 छात्रों को पदक प्रदान किए गए, जिसमें सर्वाधिक संख्या छात्राओं की है।
इन मेधावियों को मिले पदक
- सात स्वर्ण : प्रिया, केडी मेडिकल कॉलेज मथुरा
- पांच स्वर्ण : दिव्या शर्मा, एसबी कॉलेज अलीगढ़
- चार स्वर्ण : कुमारी पूजा, पीसी बागला कॉलेज हाथरस
- चार स्वर्ण : ज्योति वर्मा एमएस डब्ल्यू इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस, विवि
- तीन स्वर्ण : युसरा अबू हुरेरा गर्ल्स कॉलेज, रेनू यादव महात्मा गांधी गर्ल्स पीजी कॉलेज फिरोजाबाद, मुकुल सेन सेंट जोंस कॉलेज, कुमारी निक्की, टीकाराम कन्या महाविद्यालय अलीगढ़, आयुषी भारद्वाज श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय एटा।
राज्यपाल ने किया इन इमारतों का लोकार्पण
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय के संस्कृति भवन, छत्रपति शिवाजी मंडपम, वनव्यू सॉफ्टवेयर, जिओ टैगिंग, डिजीलॉकर और कॉल सेंटर का लोकार्पण किया। इनमें से शिवाजी मंडपम, शहर का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम है।