फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिजली संशोधन बिल वापस ले सरकार

Wed, 06 Mar 2024 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली संशोधन बिल वापस ले सरकार
विज्ञापन


मैनपुरी। अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्यों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रर्दशन करके राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा है कि बिजली का निजीकरण बंद किया जाए। बिजली संशोधन बिल 2022 वापस लिया जाए। बिजली क्षेत्र में सरकारी पूंजीनिवेश बढ़ाया जाए। किसानों के नलकूपों पर बिजली मीटर बिल लगाने बंद किए जाएं। किसानों को सस्ती बिजली दी जाए। देहात में कम से कम 20 घंटे बिजली दी जाए। बिजली कटौती बंद की जाए। प्रधानमंत्री द्वारा किसानों से किए गए वादे पूरे कराए जाएं। एमएसपी पर शीघ्र ही कानून बनाया जाए। 60 साल से अधिक के किसानों को पेंशन दी जाए। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान किया जाए। जिलाध्यक्ष मुकुट सिंह यादव, राज्य सचिव राधेश्याम यादव, प्रहलाद सिंह यादव, पहुप सिंह यादव, मुकेश कुमार, अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें