फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार्यमुक्त हुए पोस्टमास्टर, अब राजेश चौहान को कमान

Wed, 06 Mar 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यमुक्त हुए पोस्टमास्टर, अब राजेश चौहान को कमान
विज्ञापन

-स्थानांतरण के बाद भी कार्यमुक्त नहीं करने का अमर उजाला ने उठाया था मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। प्रधान डाकघर में गबन के बाद विवादों में घिरे पोस्ट मास्टर विवेक प्रताप राठौर को आखिरकार कार्यमुक्त कर दिया गया। अब सिटी डाकघर के डिप्टी पोस्ट मास्टर राजेश सिंह चौहान को प्रधान डाकघर की कमान दी गई है। अमर उजाला ने स्थानांतरण के बाद भी पोस्ट मास्टर पर कार्रवाई न किए जाने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।

जुलाई 2023 में प्रधान डाकघर में खातों से गबन का मामला सामने आया था। मामले में कर्मचारियों पर तो कार्रवाई हो गई थी, लेकिन पोस्ट मास्टर विवेक प्रताप राठौर पर न तो कार्रवाई हुई और न ही उन्हें स्थानांतरित किया गया। इसके चलते खाताधारकों को शंका था कि उनके रहते निष्पक्ष जांच कैसे हो सकती है।
विज्ञापन

इसके साथ ही वे अन्य विवादों में भी घिर चुके थे। मामला बढ़ता देख 1 मार्च को पोस्ट मास्टर विवेक प्रताप को हटाकर फिरोजाबाद डिप्टी पोस्ट मास्टर के पद पर भेज दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया था। अमर उजाला ने 5 मार्च के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद आनन फानन में बुधवार को उन्हें कार्यमुक्त कर दिया। अब उनके स्थान पर सिटी डाकघर में तैनात डिप्टी पोस्ट मास्टर राजेश सिंह चौहान को प्रधान डाकघर की कमान दी गई है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार राजेश सिंह चौहान के आने से अब कर्मचारियों और खाताधारकों में गबन की निष्पक्ष जांच की उम्मीद जगी है। राजेश सिंह चौहान ने बताया कि ग्राहकों की संतुष्टि और डाक विभाग की सेवाओं का लोगों तक लाभ पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें