फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महाकुंभ हादसे में जान गंवाने वालों की सूची जारी करे सरकार

Tue, 04 Feb 2025 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
महाकुंभ में जान गंवाने वालों की सूची जारी करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंच
विज्ञापन
मैनपुरी। महाकुंभ हादसे में जान गंवाने वालों की सूची जारी कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर मंगलवार को प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल के नाम दिए गए ज्ञापन में कांग्रेसियों ने कहा कि प्रयागराज में कई श्रद्धालुओं की मौत हुई और कई घायल हुए। मगर, यूपी सरकार ने अब तक मृतकों और घायलों की सूची जारी नहीं की है।
इससे घटना में मरे और घायल हुए श्रद्धालुओं के परिजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मृतकों और घायलों की सूची जारी की जाए। प्रदर्शन के दौरान चंद्रप्रकाश दुबे, मनोज शाक्य, कैलाश उपाध्याय, अरविंद यादव, मुकेश यादव, भीमसेन कठेरिया, चंद्रभान सिंह कश्यप, ब्रजेश सिंह यादव, उमर मोहम्मद, बालकिशन भूरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






सपा महिला सभा ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि
मैनपुरी। सपा की महिला सभा ने भी मंगलवार शाम को कैंडल मार्च निकाला। महाकुंभ हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही अयोध्या में दलित युवती की हत्या के मामले में सरकार को घेरा। आरोप लगाया कि यह घटनाएं योगी सरकार की बदइंतजामी का परिणाम हैं।
शहर की कांशीराम कॉलोनी स्थित आंबेडकर पार्क में समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। अयोध्या की घटना के दोषियों को फांसी की सजा जल्द से जल्द दिए जाने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ज्योति मैसी, सुमन दिवाकर, हेमा यादव, सोनी यादव, अर्चना राजपूत, सुमन यादव, रेखा यादव, सलमा बेगम, मीरा श्रीवास्तव, मीणा जाटव, सोनी यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें