निर्माण प्रभारी को किया निलंबित
बीएसए प्रवीन कुमार तिवारी ने बताया कि इसके निर्माण के दौरान प्रभारी रहे रमेश चंद्र जयंत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वह वर्तमान में एत्मादपुर के प्राथमिक विद्यालय बास शोभा में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। इसके निर्माण की जांच कराई जा रही है। जांच के लिए स्कूल की इमारत से नमूने भी लिए जाएंगे।
चंद दूरी पर मध्याह्न भोजन कर रहे थे 32 बच्चे
स्कूल में पढ़ाई नहीं की जा रही थी, लेकिन इसके मैदान में मध्याह्न भोजन बनता है। मंगलवार को भी यहां 32 बच्चे मैदान में भोजन कर रहे थे। कई बार बच्चे खेलते हुए बरामदे में पहुंच जाते हैं। एसडीएम अभय कुमार का कहना है कि शुक्र है कि हादसा भोजन करते वक्त हुआ। खेलते वक्त भवन गिरता तो किसी बच्चे के चपेट में आने की आशंका रहती।
50 से अधिक स्कूलों की जर्जर हालत
युनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि गुड़ की मंडी, सौंठ की मंडी, जगदीशपुरा स्थित सरकारी स्कूलों समेत 50 से अधिक भवन जर्जर हैं। इसमें भी कभी भी हादसा हो सकता है। महानगर मंत्री राजीव वर्मा ने कहा कि 200 से अधिक जर्जर स्कूलों को दूसरे स्कूलों में स्थानांतरित कर अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी खत्म कर ली है।