फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: दौरेठा नंबर दो में गैराज में मिली मालिक की लाश, सिर पर प्रहार कर की गई हत्या

Tue, 22 Nov 2022 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में मंगलवार की सुबह हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। गैराज में मालिक का शव मिला। पुलिस के अनुसार सिर में भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई। घटना की जानकारी पर परिजन और क्षेत्रीय लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक का भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज स्थित दौरेठा नंबर दो में सोमवार रात को गैराज मालिक की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह गैराज में बने कमरे में उसका खून से लथपथ शव तख्त पर पड़ा मिला। मृतक के सिर में चोट का निशान था। पुलिस का कहना है कि सिर में भारी वस्तु से प्रहार करके हत्या की गई है। मामले में मृतक के भाई ने एक युवती सहित चार लोगों पर हत्या का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है। हत्या का कारण पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


दौरेठा नंबर दो निवासी घनश्याम उर्फ घंशो (38) की घर से 500 मीटर की दूरी पर गैराज है। वह गैराज में ई रिक्शा चार्ज भी करता था। इस कारण रात भर गैराज खुला रहता था। परिजन ने बताया कि घनश्याम रात में गैराज पर ही रुक जाता था। सुबह करीब पांच बजे चाय पीने के लिए घर आता था। टिफिन लेकर वापस चला जाता था। 

मगर, मंगलवार को वह सुबह सात बजे तक घर नहीं आए। इस पर परिजन गैराज पर पहुंचे। वहां बने कमरे में तख्त पर घनश्याम का शव पड़ा था। उसके सिर से खून निकल रहा था। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। इससे आशंका है कि जान बचाने के लिए घनश्याम ने संघर्ष किया था। हत्या की जानकारी पर लोग जुट गए। सूचना पर एसपी सिटी विकास कुमार सहित फोर्स पहुंच गई। परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने लिखाया मुकदमा, युवती भी नामजद

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि मामले में मृतक के भाई संजय सिंह ने तहरीर दी। उन्होंने क्षेत्र के ही रहने वलो विनय, सिंधी, नरेंद्र उर्फ कालिया और निशा पर भाई घनश्याम की हत्या का शक जताया है। तहरीर में कारण नहीं लिखा है। सिर्फ रंजिश बताई है। 

थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जांच की जा रही है। साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई की जाएगी। मृतक की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। इसके साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में चोट लगने से आया है।

गैराज हटाने को लेकर हुआ था विवाद

भाई संजय सिंह ने बताया कि घनश्याम की हत्या सिर कुचलकर की गई है। उसके सिर में गहरा घाव था। गैराज विनय की जमीन पर किराये पर है। इसका पांच साल का एग्रीमेंट भी करा रखा है। इसके बावजूद विनय जमीन से गैराज हटाने के लिए बोल रहा था। इसको लेकर एक महीने पहले विवाद भी हुआ था। जमीन मालिक ने जान से मारने की धमकी दी थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें