फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच के लिए राजी है सरकार, स्थान अधिवक्ता तय करें: कठेरिया

Wed, 28 Feb 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
रामशंकर कठेरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एससी आयोग के अध्यक्ष और आगरा के सांसद रामशंकर कठेरिया का कहना है कि  पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए विधि मंत्री रवि शंकर प्रसाद सहमत हैं। उनसे उनकी 15 दिन पहले ही बात हुई है। 
विज्ञापन


उनका कहना था कि स्थान का चयन मेरठ और आगरा के अधिवक्ता तय कर लें। अगर सहमति आगरा पर हो, तो वहां बेंच बनवा दी जाएगी। इसी तरह अगर मेरठ पर सहमति हो तो वहां बनवा दी जाएगी। 

इनके अलावा एक स्थान का सुझाव मंत्री ने दिया है, यह है जेवर। उनका कहना है कि अगर आगरा और मेरठ के वकीलों में सहमति हो तो जेवर में जहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन रहा है, वहीं पर बेंच बनवा दी जाए।
विज्ञापन


राम शंकर कठेरिया मंगलवार को पासपोर्ट सेवा केंद्र के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वह आगरा के लिए पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने विधि मंत्री से कहा है कि आगरा का अधिकार बनता है। यहां आजादी से पहले हाईकोर्ट था। 
विज्ञापन

यहीं पर बेंच की स्थापना होनी चाहिए। उन्होंने जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट का हवाला भी दिया। इस रिपोर्ट में भी आगरा में बेंच स्थापित किए जाने की वकालत की गई थी।

सांसद का यह बयान तब आया है जब आगरा में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए आंदोलन को धार दी जा रही है। अधिवक्ताओं ने भाजपा विधायकों से भी बात की है। 

विधायकों ने भरोसा दिया है कि वे इस मुद्दे को विधान सभा में उठाएंगे। एत्मादपुर के विधायक राम प्रताप सिंह चौहान को मुद्दा उठाने की मुहिम का संयोजक बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें