फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ग को सरकार दे रही निशुल्क राशन: रामनरेश

विज्ञापन
05एमएनपी-21-प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत नि:शुल्क खाद्यान्न वितरित करते आबकारी मंत्री - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बृहस्पतिवार को जिलेभर में जनप्रतिनिधियों ने राशन वितरित किया। आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने संसारपुर स्थित राशन की दुकान पर राशन वितरित किया। कार्ड धारक रामवती, रामश्री, शंकरी, सीमा दुबे, सनी बेगम को अन्न महोत्सव कार्यक्रम के तहत राशन देने के बाद उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा योजना के तहत प्रदेश के 15 करोड़ परिवारों को डेढ़ साल से पांच किलो प्रति यूनिट निशुल्क खाद्यान्न दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आबकारी मंत्री ने कहा जिले में योजना के तहत के 3.15 लाख परिवारों के 12.50 लाख लोग लाभान्वित हो रहे हैं। सरकार गरीबों की सेवा के लिए समर्पित है। सरकार ने कोरोना के दौरान रोजी-रोटी की व्यवस्था की है। कार्डधारक को पांच किलो प्रति यूनिट के हिसाब से तीन किलो गेहूं, दो किलो चावल निशुल्क दिया जा रहा है।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा हर परिवार में राशन उपलब्ध कराए जाने के लिए योजना का संचालन किया जा रहा है। सूचना निदेशालय द्वारा आवंटित सांस्कृतिक दल श्रीकृष्णा लोकगीत पार्टी के कलाकारों ने शासन की योजनाओं का प्रचार किया। एसपी अशोक कुमार राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, अरविंद तोमर, कार्यक्रम आयोजक बॉबी मिश्रा, जयपाल सिंह, भूपेंद्र यादव, कलक्टर सिंह राजपूत, सौरभ दुबे, समाज कल्याण अधिकारी इंद्रा सिंह, डीरएसओ केएम अंसारी, राजपाल सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बांटा राशन
नोडल अधिकारी आयुक्त आगरा मंडल आगरा अमित गुप्ता ने हिंदपुरम, अग्निशमन केंद्र, नगला पाय, नगला समान पहुंचकर कार्डधारकों को निशुल्क राशन वितरित किया। निशुल्क खाद्यान्न, झोले के संबंध में कार्डधारकों से सीधे संवाद किया। राशन डीलरों से कहा राशन वितरण मानक अनुसार करें। सामाजिक दूरी का पालन कराएं।
जन प्रतिनिधियों ने वितरित किया राशन
मैनपुरी/किशनी। ब्लॉक प्रमुख जागीर मनेश चौहान, सभासद मधु यादव ने आवास विकास कॉलोनी की सुनीता देवी की दुकान पर राशन वितरित किया। किशनी की ग्रामसभा बसैत के खरगपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने राशन वितरित किया। एसडीएम आरएस मौर्य, ब्लॉक प्रमुख सोनम वाल्मीकि, तहसीलदार आंनद सिंह, बीडीओ धीरेंद्र यादव, विशाल वाल्मीकि, सुदीप चौहान मौजूद रहे। किशनी में अनुराग पांडेय, रमाशंकर तिवारी ने राशन वितरण किया। बेवर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप प्रताप सिंह, चेयरमैन सुनीति भाटिया, प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया, प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम ने निशुल्क राशन वितरित किया। रामनगर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आशू दिवाकर, आलोक अग्निहोत्री ने राशन वितरित किया।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ प्रसारण
राशन वितरण के दौरान जिले में राशन की दुकानों पर टीवी लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री को सुनने के लिए आसपास के लोग कार्यक्रमों में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें