फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बल्लियों के सहारे होर्डिंग लगाने में सरकारी महकमे में भी शामिल

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट चौराहे के पास लगे होडिंग्स। संवाद
विज्ञापन
आगरा। शहर में जगह-जगह बांस, बल्लियों और बिजली के खंभाें के सहारे अवैध होर्डिंग, बैनर और विज्ञापन पट लगाने में सरकारी महकमे भी पीछे नहीं हैं। नगर निगम से लेकर आगरा विकास प्राधिकरण व अन्य विभाग भी जरूरत अनुसार जहां भी मौका पाते हैं, अवैध होर्डिंग लगा देते हैं। इन होर्डिंग की वजह से न सिर्फ निगम को खुद भी राजस्व का नुकसान होता है बल्कि लोगों के लिए भी खतरा रहता है।
विज्ञापन

शहर के सूरसदन तिराहे से लेकर जयपुर हाउस, कलेक्ट्रेट चौराहे समेत विभिन्न स्थानों पर अवैध होर्डिंग की भरमार है। खंदारी के आसपास तो होर्डिंग हटाने के लिए खुद नगर आयुक्त को सड़क पर उतरना पड़ा था। उन्होंने शहरभर में अभियान चलाकर होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए लेकिन मातहतों ने ध्यान नहीं दिया।
सोमवार को अमर उजाला ने जब नगर निगम मुख्यालय पर स्थित सूरसदन तिराहे पर अवैध होर्डिंग की खबर प्रकाशित की ताे अफसरों की नींद टूटी। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि बांस-बल्लियों पर लगाए गए विज्ञापन तेज हवा चलने की स्थिति में गिरकर हादसे का कारण बन सकते हैं। कई स्थानों पर इनके कारण पैदल यात्रियों और राहगीरों के लिए खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

इसी को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाया जाएगा। दो राजस्व निरीक्षकों की निगरानी में 16 कर्मचारियों की विशेष टीम शहर के चारों जोन में एक साथ कार्रवाई करेगी। टीम उन सभी स्थानों को चिह्नित कर चुकी है, जहां बांस-बल्लियों पर अवैध होर्डिंग, बैनर और विज्ञापन पट लगाए गए हैं। अभियान के दौरान न केवल इन्हें हटाया जाएगा, बल्कि संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें