फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: केबीसी में दिखेंगी आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। विश्वकप विजेता महिला क्रिकेट टीम की अहम सदस्य दीप्ति शर्मा अब छोटे पर्दे पर भी शहर का नाम रोशन करने जा रही हैं। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि दीप्ति शर्मा का खास एपिसोड 5 दिसंबर को रात 9 बजे कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) पर प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन

महानायक अमिताभ बच्चन के होस्ट किए इस एपिसोड में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, ओपनर शैफाली वर्मा, ऑलराउंडर स्नेहा राणा समेत कई खिलाड़ी भी शिरकत कर रही हैं। विश्वकप जीत के बाद पहली बार यह टीम टीवी के लोकप्रिय शो में एक साथ दिखाई देंगी। दीप्ति के घर पर भी खास उत्साह का माहौल है। दीप्ति के भाई सुमित का कहना है कि अब केबीसी जैसे प्रतिष्ठित शो में पहुंचना कॅरिअर की एक और बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें