फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाह जिला बने तो बीहड़ में खुलें विकास के रास्ते, शासन ने मांगा प्रस्ताव, लोगों में जगी उम्मीद

Sun, 15 Dec 2019 11:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बाह बटेश्वर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के बाह क्षेत्र को अलग जिला बनाने की फिर से कवायद शुरू हो गई है। शासन ने इस संबंध में जिला प्रशासन से प्रस्ताव मांगा है। हालांकि इससे पहले इसी साल की शुरुआत में उपजिलाधिकारी बाह के माध्यम से शासन को एक बार प्रस्ताव भेजा जा चुका है। लेकिन ये प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया। जिला बनने से क्षेत्र के लोगों को विकास की उम्मीद है।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी प्रशासन निधि श्रीवास्तव का पत्र मिलने के बाद तहसील स्तर पर पुरानी फाइलें खंगाली जा रही हैं। बाह को जिला और बटेश्वर को तहसील बनाने के संबंध में तथ्य जुटाए जा रहे हैं। तहसील की रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा शासन को प्रस्ताव फिर
से भेजा जाएगा। 

इसके बाद बाह को जिला बनाए जाने के संबंध में कोई निर्णय होगा। इधर, लंबे समय से जिला बनाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे दहेज निवारण एवं समाज कल्याण परिषद द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर लखनऊ में फिर से आंदोलन की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन का किया एलान

साल की शुरुआत में बाह को जिला और बटेश्वर को तहसील बनाने के लिए राजस्व परिषद द्वारा मांगे जाने पर तहसील प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार किया था। दहेज निवारण एवं समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष हर नारायन यादव का कहना है कि 25 दिसंबर से लखनऊ में शुरू होने वाला उनका आंदोलन बाह को जिला बनाने की घोषणा तक जारी रहेगा। 

तीन साल पहले उनके नेतृत्व में तहसील मुख्यालय बाह पर लगातार 100 दिन धरना प्रदर्शन हुआ था। पिछले साल 15 अगस्त को बटेश्वर से लखनऊ तक साइकिल रैली निकाली गई थी।
 
रुकेगा युवाओं का पलायन

आंदोलन से जुडे़ रहे लोगों का कहना है कि जिला बनने से यमुना चंबल उटंगन के बीहड़ में विकास शुरू होगा। पिछडे़पन से इलाके को मुक्ति मिलेगी। रोजगार के सृजन होने से पलायन का सिलसिला रुकेगा। पूर्व सैनिक सेवा संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह भदौरिया ने बाह को अटल नगर जिला बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है। 

उन्होंने विकास के लिए बाह को अटल की स्मृति में जिले की सौगात दिए जाने की मांग की है। अधिवक्ता मुदस्सिर हुसैन ने बताया कि वादकारियों को न्याय के लिए 75 से 90 किमी तक आगरा की दौड़ लगानी पड़ती है। जिला बनने के बाद क्षेत्रीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। डॉ. सुरेश यादव का कहना है कि जिला बनने से बेरोजगारों को घर के नजदीक रोजगार मिल सकेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें