फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मथुरा के गोवर्धन पर्वत की शिला बेचने के मामले में आरोपी चेन्नई से गिरफ्तार

Sun, 14 Feb 2021 11:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मथुरा पुलिस की गिरफ्त में कंपनी मालिक । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की मथुरा पुलिस ने गिरिराज (गोवर्धन) शिला को ऑनलाइन बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह चेन्नई का रहने वाला है। पुलिस उसे लेकर सोमवार सुबह तक मथुरा आ जाएगी। बता दें कि गिरिराज शिला बेचने के मामले में थाना गोवर्धन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


विगत दिनों फेसबुक पर गिरिराज की शिलाओं का विज्ञापन डाला गया था। विज्ञापन में नेचुरल गिरि गोवर्धन शिला, गोवर्धन स्टोन, गिरिराज कृष्ण शिला लिखा हुआ था। यह फेसबुक पोस्ट वायरल होने के बाद गोवर्धन समेत जिलेभर में आक्रोश फैल गया। इस मामले में थाना गोवर्धन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

गोवर्धन पुलिस और साइबर सेल टीम ने आस्था से खिलवाड़ व आईटी एक्ट के मुख्य आरोपी को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम वी. प्रेम कुमार है। वह लक्ष्मी डिवाइन कंपनी, पूजा जनरल स्टोर का मालिक है। मथुरा पुलिस उसे लेकर मथुरा आ रही है। यहां उससे पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें