मैनपुरी। जिले में गोवर्धन पूजा का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। घरों में गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना मंगल गीतों के साथ हुई। शहर के करहल रोड स्थित बाल निकेतन स्कूल में गोवर्धन नाथ के अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ।
शुक्रवार को जिलेभर में गोवर्धन पूजा का त्योहार श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। घरों में गोवर्धन महाराज की स्थापना की गई। महिलाओं ने मंगलगीतों के साथ आकर्षक रूप में गोवर्धन सजाए।
गोवर्धन पूजा के लिए घरों में खीर, पूड़ी, पूजा अर्चना के बाद गोवर्धन महाराज को भोग लगाया गया। शहर के करहल रोड स्थित बाल निकेतन स्कूल में गोवर्धन नाथ के अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ। यहां सामूहिक रूप से गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की गई। महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंदजी महाराज की उपस्थिति में आचार्य तिलकेंद्र शेखर त्रिपाठी ने मंत्रोच्चारण के साथ गोवर्धन महाराज को छप्पन भोग कराए। कार्यक्रम के दौरान अनिल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, दीपक कुमार अग्रवाल, सुमित बंसल, अनुज अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, रोहित मित्तल, अभिषेक अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, पवन अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, श्याम संदुर अग्रवाल मौजूद रहे।
ग्रामीण अंचल में भी गोवर्धन पूजा को लेकर महिलाओं में उत्साह देखा गया। घरों के आंगन में मनमोहक तरीके से गोवर्धन सजाए गए। कुरावली में घरों के आंगन में गोवर्धन महाराज की स्थापना की गई। मंगल गीतों के साथ गोवर्धन महाराज को भोग लगाया गया। रामनगर के चौक मोहल्ले में गोवर्धन पूजा के साथ ही शीतला देवी की पूजा अर्चना भी की गई। महिलाओं ने परिवार में सुख शांति के लिए गोवर्धन के साथ ही माता शीतला की भी पूजा अर्चना की।
इस दौरान सुमन गुप्ता, गीता देवी, रेखा गुप्ता, ऊषा गुप्ता, सुषमा गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, कोमल गुप्ता, मीरा देवी, पुष्पा, डॉली, पप्पी, शिवकांती देवी, गौरी महिलाएं मौजूद रहीं।