फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: मायके जाते ही मिली पति की मौत की खबर, पत्नी ने ससुराल वालों पर लगाया ये आरोप; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 02 Jul 2024 12:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पत्नी से विवाद के बाद उसके मायके वाले आ गए। पति से कहासुनी हुई, जिसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई। उसके जाने के कुछ देर बाद ही पति की मौत की खबर मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
 
विज्ञापन
जांच करती टीम व मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के रामनगर पत्नी से विवाद के बाद युवक की मौत हो गई। उसकी लाश कमरे में  फंदे पर लटकी मिली। परिवार के लोग जहां आत्महत्या की कह रहे हैं, वहीं थाने पहुंची मृतक की पत्नी ने  ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 
विज्ञापन


किशनी थाना क्षेत्र के रामनगर का रहने वाला कौशलेन्द्र दर्जी का काम करता था। बताया गया है कि कौशलेन्द्र का उसकी पत्नी ज्योती से विवाद हो गया। इस विवाद की जानकारी पर ज्योति के घरवाले आ गए। यहां उनके और कौशलेन्द्र के बीच बातचीत हुई। इसके बाद वे ज्योति को अपने साथ लेकर मायके चले  गए। कुछ दे बाद ही ज्योति की सूचना मिली की पति की मौत हो गई है। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। 

पति की मौत के खबर मिलते ही ज्योती के होश उड़ गए। ज्योति थाने पहुंची और आरोप लगाया कि घरवालों ने पति की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया है। वहीं कौशलेन्द्र के परिवारीजनों ने बताया कि ससुराल वालों द्वारा की गई बेइज्जती से आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली है।  वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी किसी भी ओर से तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें