फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर ने कानपुर और मैनपुरी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। साईंराम क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में पं. जवाहर लाल नेहरु स्पोर्ट्स स्टेडियम पर प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को प्रतियोगिता में दो मैच खेले गए। पहले मैच में गोरखपुर ने कानपुर को सात विकेट से पराजित किया। दूसरे मैच में गोरखपुर ने एवीआर मैनपुरी को 84 रन से हराया।
विज्ञापन

पहला मैच कानपुर एकादश और गोरखपुर के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर एकादश ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में 16.1 ओवर में 134 रन बनाए। टीम की तरफ से अमन अग्निहोत्री ने 27, यश मिश्रा ने 25 और सौरभ यादव ने 23 रन का योगदान दिया। गोखरपुर की ओर से आदित्य राय ने चार और आरेंद्र ने दो विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोखरपुर ने 16.2 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम की तरफ से कुलदीप ने 53 और उत्कर्ष ने 21 रनों की पारी खेली। कानपुर के देवेश तिवारी ने दो विकेट प्राप्त किए। गोरखपुर के कुलदीप को मैनऑफद मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
दूसरा मैच एवीआर मैनपुरी और गोखरपुर के मध्य खेला गया। गोखरपुर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 13 ओवर में पांच विकेट खोकर 147 रन बनाए। टीम की तरफ से उत्कर्ष ने 54, राज ने 38 और सतीश ने 26 रन का योगदान दिया। मैनपुरी के गेंदबाज अमन कुमार ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एवीआर मैनपुरी की टीम 9.1 ओवर में 63 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से आकाश ने 23 रन बनाए। गोखरपुर के गेंदबाज आदित्य राय ने चार, रमेश ने तीन और कुलदीप ने दो विकेट प्राप्त किए। गोखरपुर के उत्कर्ष को मैनऑफद मैच का पुरस्कार टूर्नामेंट संयोजक सनी यादव ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग अमित यादव और उत्तम ने, स्कोरिंग आशुतोष दुबे और अनुराग माथुर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें