गोपाष्टमी पर गोशालाओं में हुआ गोपूजन
-जिले में परंपरागत तरीके से मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी/करहल। गोपाष्टमी का पर्व जिले में परंपागत तरीके से मनाया गया। चेयरमैन संगीता गुप्ता और महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज ने अलग-अलग गोशालओं में गोपूजन किया। वहीं करहल में चेयरमैन अब्दुल नईम ने गोपूजन किया।
चेयरमैन संगीता गुप्ता ने शहर के ट्रांसपोर्ट नगर सि्थत गोशाला में ईओ लालचंद भारती के साथ गोपूजन कर गायों को गुड खिलाया। चेयरमैन ने यहां मौजूद कर्मचारियों को गोवंश की उचित देखभाल के निर्देश दिए। इस दौरान वरुण मिश्रा व नगर पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती महाराज ने शहर की भजनानंद गोशाला में पहुंचकर गोपूजन करते हुए गायों को गुड खिलाया। इस दौरान स्वामी राममूर्ति महाराज, सुधीर दुबे, डॉ. संजीव मिश्रा, कमल शर्मा, अमित दुबे मौजूद रहे।
चेयरमैन करहल अब्दुल नईम ने महावीर सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी करहल सि्थत गोशाला पहुंचकर गोमाता का पूजन किया। गोवंश को फल मिठाई आदि सामग्री का सेवन कराया। इस अवसर पर अजमत राहत ,अवनेंद्र कुमार, मोहम्मद जफर, दयानंद , सुमेर सिंह, शाहबाज हुसैन आदि लोग मौजूद रहे।