फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाष्टमी पर निकाली गई शोभायात्रा

विज्ञापन
शांती नगर में गोपूजन करती महिलाएं। - संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
कासगंज। गोपाष्टमी पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। गोशाला कमेटी की ओर से शहर में शोभायात्रा निकालकर गोवंश की सुरक्षा का संदेश दिया गया। मार्ग में जगह-जगह गायों की पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ नदरई गेट स्थित गोशाला से हुआ। इसमें बैंडबाजों की धुन के साथ गायों को सजा कर निकाला गया।
विज्ञापन

भगवान श्रीराधाकृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा मालागोदाम चौराहा, गांधी मूर्ति होती हुई शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकाली गई। नदरई गेट, सोरों गेट, बिलराम गेट, गली बोहरान, मीना बाजार आदि मार्गों का भ्रमण किया। अंत में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान सुभाष चंद्र अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, जय प्रकाश गुप्ता, किशन चंद्र शर्मा, आशीष पचौरी, गोपाल माहेश्वरी, गिरीशचंद्र गुप्ता, धीरेन्द्र, उमेश बंसल, डॉ. प्रवीन अग्रवाल, संजय भारद्वाज, पदम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
गायों का पूजन कर दिया दान
कासगंज। शोभायात्रा के दौरान लोगों ने गायों का पूजन किया। गाय के तिलक लगाकर आरती उतारी गई। लोगों ने वस्त्र, अन्न, धन आदि कमेटी के लोगों को दान दिया। इसके साथ ही जिन घरों में गोपालन होता है उन घरों में पहुंचकर भी लोगों ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

एटा के दुर्गा मंदिर में भी पूजी गईं गायें
एटा। गोपाष्टमी पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी नारी शक्ति ने दुर्गा मंदिर शांति नगर में गोमाता की पूजा अर्चना की। माला पहने, मस्तक पर तिलक व वस्त्र धारण किए चारा खाने में मगन गायें वहां उपस्थित लोगों के दिलों को लुभा रही थीं। राधा कृष्ण के रूप में सजे बच्चे परी व वैष्णवी गुप्ता आकर्षण का केंद्र बने हुए थे।
गोष्ठी में आर्ट ऑफ़ लिविंग की नवचेतना प्रशिक्षिका पूनम अग्रवाल ने कहा कि हम जिन सामाजिक संगठनों से जुड़े हैं, वहां प्रदूषित होता वातावरण व समाज निश्चित रूप से चिंता का विषय है। राममूर्ति उपाध्याय ने गोपाष्टमी की उपयोगिता बताई। सुमन वार्ष्णेय, इंदिरा कुदेशिया, अनिता कुदेशिया, रंजना सिंह, रेखा सिसौदिया, वंदना दीक्षित, सरोज सोलंकी, अनु गुप्ता, नीति गुप्ता, किरन उपाध्याय, लता दीक्षित, नूतन तोमर, ऊषा धनगर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें