फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: पांच सेकेंड में मौत के मुंह में समाया सिपाही, गश खाकर रेलवे ट्रैक पर गिरा, ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी

Sun, 27 Mar 2022 05:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के राजामंडी रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां स्टेशन पर तैनात जीआरपी के एक कांस्टेबल की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना का सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
राजामंडी रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के राजामंडी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ड्यूटी कर रहा जीआरपी का कांस्टेबल अचानक गश खाकर प्लेटफॉर्म से ट्रैक पर गिर गया। ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें दिखाई दे रहा है कि सिपाही पांच सेंकेंड में ट्रेन के नीचे आ जाता है। रविवार को जीआरपी लाइन में उसे अंतिम विदाई दी गई। परिजन शव को बिजनौर स्थित घर ले गए। 

विज्ञापन


बिजनौर के रहने वाले रिंगल सिंह (34) आठ माह से जीआरपी राजामंडी पुलिस चौकी पर तैनात थे। शनिवार की सुबह उनकी राजामंडी स्टेशन के ड्यूटी प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लगी हुई थी। सुबह 9.25 बजे यात्री गाड़ी गुजरने के बाद मालगाड़ी पास हो रही थी। वह प्लेटफॉर्म पर खड़े हुए थे तभी अचानक उन्हें चक्कर आए, वह दो बार लड़खड़ाए और ट्रैक की साइड में गिर पडे़। जब तक टीटी चिल्लाया तब तक देर हो चुकी थी। 

साथी सिपाहियों ने दी श्रद्धांजलि 

सिपाही को गंभीर हालत में पहले पुष्पांजलि अस्पताल और इसके बाद एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार की सुबह जीआरपी लाइन में एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक ने उन्हें सलामी दी। लाइन में साथी सिपाहियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद परिवारीजन उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए बिजनौर ले गए। 

विज्ञापन

51 सेकंड का वीडियो वायरल

स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में सिपाही के गश खाकर गिरने की घटना कैद हो गई। इसमें एक यात्री हादसे से बेखबर मोबाइल में व्यस्त नजर आ रहा है। हादसे के चंद सेकंड के बाद टीटी दौड़ता हुआ ट्रैक की ओर दौड़ता नजर आता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।रिंगल सिंह के परिवार में उनके पिता के अलावा पत्नी और एक माह की बेटी व एक बेटा है। हादसे की खबर मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें