फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे, अप-डाउन रुट की ट्रेन प्रभावित

Sun, 30 Aug 2020 01:37 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • जंक्शन से वापस की गई जन शताब्दी
  • मंगला एक्सप्रेस को कोसी से किया वापस
विज्ञापन
छटीकरा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की तरफ लोहे की चादरों के रोल लेकर जा रही मालगाड़ी के चार डिब्बे रविवार की सुबह करीब 10:15 बजे आझई और छटीकरा के बीच पटरी से उतर गए। ट्रेन में रखे लोहे की चादरों के कुछ रोल दूसरे ट्रैक पर गिर जाने की वजह से अप और डाउन रूट पर रेल यातायात रुक गया।
विज्ञापन


जंक्शन पर खड़ी जनशताब्दी एक्सप्रेस को वापस किया गया। आसपास के ट्रैक पर कोई ट्रेन न होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। कोई जनहानि भी नहीं हुई है। रेलवे के इंजीनियर और अधिकारी घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।
 
रविवार सुबह करीब 10.15 बजे आझई-छटीकरा के बीच खंभा संख्या 1408/6/10 पर लोहे की चादरों को रोल लेकर गाजियाबाद जा रही गाजियाबाद-बल्लभगढ़ मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के पीछे के चार डिब्बे पटरी से उतरते ही ट्रेन रुक गई। डिब्बे काफी दूर तक खिंचते हुए गए। जिससे रेलवे लाइन के एक ओर लगी ओएचई विद्युत लाइन के दो खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

 

डिब्बों में रखे लोहे के रोल पटरियों पर बिखर गए। इससे अप एवं डाउन रूट का यातायात प्रभावित हो गया। जंक्शन पर खड़ी कोटा जनशताब्दी ट्रेन को रोक दिया गया। मालगाड़ी के गार्ड विजय कुमार द्वारा मालगाड़ी के पटरी से उतरने की सूचना अधिकारियों को दी गई।

इस सूचना के बाद रेलवे इंजीनियर और अधिकारीगण मौके पर पहुंचे। इंजीनियर विभाग ने डिब्बों को पटरियों से हटाने का काम प्रारंम्भ कर दिया। देर रात तक ट्रैक से डिब्बों को हटाने तथा मरम्मत का काम चलता रहा। मौके पर एडीआरएम एचएस राणा पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। घटना की जानकारी देते हुए स्टेशन डायरेक्टर रवि प्रकाश ने बताया कि मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर जाने से अप और डाउन रुट की ट्रेन प्रभावित हुई है। रूट सही होने में करीब 10 से 12 घंटे लगने की संभावना है। पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बों को ट्रैक पर चढ़ाने का काम जारी है ।

रेलवे के अधिकारियों में मचा हड़कंप
छटीकरा के निकट मालगाड़ी के पहिये पटरी से उतर जाने से रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जंक्शन पर कोटा जनशताब्दी ट्रेन को रोक दिया गया। वहीं दिल्ली से आ रही मंगला एक्सप्रेस को कोसी रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद मंगला एक्सप्रेस को पलवल, गाजियाबाअद, भुसावल व टूण्डला के रास्ते आगरा के लिए रवाना किया गया। वहीं कोटा जनशताब्दी को अलवर के रास्ते दिल्ली के लिए रवाना किया गया। स्टेशन डायरेक्टर रवि प्रकाश ने बताया कि पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बों को ट्रैक पर चढ़ाने का काम जारी है।
विज्ञापन

यह ट्रेनें हुईं प्रभावित
- सचखंड एक्सप्रेस  को रोककर आगरा से टूंडला होकर गुजारा गया।
- कोटा एक्सप्रेस और जनशताब्दी एक्सप्रेस को ढाई घंटे बाद अलवर के रास्ते दिल्ली भेजा गया।
- मंगला एक्सप्रेस को कोसी स्टेशन पर ही रोककर पलवल, गाजियाबाद, भुसावर, टूंडला से आगरा भेजा गया।
-  अपरूट पर सचखंड एक्सप्रेस और गोवा एक्सप्रेस को भी बदले हुए रूट से निकाला  गया।

पटरी से उतरने के कारणों की हो रही जांच
मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारणों को स्थलीय निरीक्षण कर इंजीनिरिंग और रेलवे के अधिकारियों ने देखा। अब दोनों विभाग मालगाड़ी के पटरियों से उतरने की जांच कर रहे हैं। प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि पहिये पटरियों से उतरे हैं। इस दौरान एक्सल आदि भी टूटा है। स्टेशन डायरेक्टर रवि प्रकाश ने बताया कि हम जल्द ही संयुक्त जांच नोट जारी करेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें