फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: कोसीकलां में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, गाड़ियों को तीसरी लाइन से गुजारा

Tue, 23 Nov 2021 12:18 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अपलाइन पर मालगाड़ी के डिब्बे उतरने के बाद करीब एक घंटे तक इस मार्ग पर गाड़ियों का संचालन नहीं हो सका। वहीं रेल अधिकारियों ने जांच की कही बात है।
 
विज्ञापन
मथुरा: कोसीकलां में पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां में सोमवार शाम करीब चार बजे यार्ड पर मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। सूचना मिलते ही रेल अधिकारियों ने अप लाइन पर रेल का संचालन रोक दिया। करीब एक घंटे तक अप रूट पर रेल संचालन नहीं हो सका। गाड़ियों को थर्ड लाइन से होकर गुजारा गया।

विज्ञापन

अप रेलवे लाइन पर यार्ड में खड़ी मालगाड़ी के दो डिब्बे उस समय पटरी से उतर गए, जब मालगाड़ी चालक ट्रेन को यार्ड में खड़ी कर रहा था। मालगाड़ी में लोहे का सामान लदा हुआ था। दो डिब्बों के पटरी से उतरते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उनके द्वारा आनन-फानन अप लाइन पर आने वाली सभी रेलगाड़ियों को थर्ड लाइन से गुजारा गया। मालगाड़ी के डिब्बे करीब 3:55 पर उतरे और 5:05 बजे पर अप रूट से कोई भी ट्रेन को नहीं गुजारा गया। बाद में इस रूट को रेल संचालन के लिए सही किया गया। डीआरएम के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि कोसीकलां में यार्ड में डिब्बे पटरी से उतर गए थे। बाद में इन्हें वापस ट्रैक पर लाया गया। मालगाड़ी के डिब्बे उतरने के कारणों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


आगरा: 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया.. टंकी में पहुंचा सिर्फ 90 रुपये का, युवक ने ऐसे पकड़ी घटतौली
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें