शादीशुदा बहन को उसके मायके वाले आए दिन तंग कर रहे थे। ऐसे में अपनी बहन को न्याय दिलाने के लिए भाई पंचायत में गया, लेकिन वहां उसके साथ ऐसा सलूक होगा, उसे नहीं पता था। उसके साथ धक्का मुक्की कर दी गई। इसके बाद उसका सिर फोड़ दिया। बमुश्किल वहां से भागकर पीड़ित ने अपनी जान बचाई।
आगरा के थाना खेड़ा राठौर के महुआशाला गांव में विवाहिता के साथ मारपीट कर दी गई। बहन के साथ हुई इस घटना की खबर मिलने के बाद भाई पहुंच गया। बहन को न्याय दिलाने के लिए पंचायत बुलाई, लेकिन यहां बहन के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। उसका सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद के नगला विष्णु की रहने वाली पूजा की शादी करीब 14 साल पहले खेड़ा राठौर के महुआशाला गांव के कल्याण सिंह के साथ हुई थी। पूजा के भाई राजेश ने पुलिस को बताया कि चार साल कोर्ट में चले केस में सुलह के बाद पूजा ससुराल पहुंची थी। ससुराल के लोगों ने 15 दिन पहले पूजा की पिटाई कर दी थी। जानकारी पर पहुंचे पिता महेश चंद्र के साथ भी इन लोगों ने धक्कामुक्की की। इस पर वह पंचायत करने पहुंचे तो उस पर भी लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया।
इस हमले में उसका सिर फूट गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। घायल राजेश और पूजा को लेकर थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने मेडिकल कराया। पुलिस ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।