फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर से पैदल निकला सराफ, सड़क पर चलते-चलते आ गई मौत; महज 10 सेकंड में खत्म हुई जिंदगी

Sat, 23 Mar 2024 12:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

मौत कब, किसे और कहां आ जाए, ये कहना काफी मुश्किल है। कुछ ऐसा ही उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में हुआ। सड़क पर चलते-चलते सराफ पर मौत ने ऐसा झपट्टा मारा कि देखने वाले भी हैरान रह गए।

 
विज्ञापन
सड़क पर चलते-चलते आ गई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक सराफ की जिस तरह मौत हुई उसे देखकर हर कोई हैरान है। 30 वर्षीय सराफ घर से पैदल निकले थे। सड़क पर चलते-चलते वे विचलित होने लगे। इसके बाद सीने पर हाथ रखा और फिर सड़क पर गिर गए। ये पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। 
विज्ञापन


थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित तिलक भवन गली बोहरान निवासी 30 वर्षीय स्वर्णकार सुनील कुमार शर्मा उर्फ बबली को दोपहर में सड़क पर चलते-चलते हार्ट अटैक पड़ गया। उनकी सांस थम गई। परिवार के लोग उन्हें ट्रामा सेंटर ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में सुनील कुमार सड़क किनारे टहलते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच वह बेहोश होकर गिर गए। आसपास के लोग एकत्र हो गए। ट्रामा सेंटर से स्वजन शव को घर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी ने दी मुखाग्नि
स्वर्णकार सुनील कुमार शर्मा के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। उनकी बड़ी बेटी 23 वर्षीय शिवानी हैं, जो हैदराबाद में रहती हैं। छोटी बेटी आरशी जोधपुर में पढ़ाई करती हैं। दोनों बेटियां देर रात घर पहुंचीं। इस कारण स्वर्णकार के शव को 24 घंटे घर पर रखना पड़ा। बड़ी बेटी शिवानी ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान हर किसी की आंख नम हो गई।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें