फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विधिक सेवा प्राधिकरण ने थानाध्यक्ष घिरोर से आख्या मांगी

Sat, 23 Mar 2024 12:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विधिक सेवा प्राधिकरण ने थानाध्यक्ष घिरोर से आख्या मांगी
विज्ञापन

मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में एक महिला द्वारा की गई शिकायत पर प्राधिकरण के सचिव ने एक सप्ताह में थानाध्यक्ष घिरोर से आख्या मांगी है। महिला ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना घिरोर के गांव ओय निवासी सुलोचना ने शिकायत में कहा है कि उसके देवर की मौत हो चुकी है। देवर के तीनों पुत्र अपनी मामी की मदद से उसके साथ आए दिन मारपीट करके गालियां देते हैं। शराब पीने के लिए रुपये मांगते हैं। रुपये नहीं देने पर होली के त्योहार पर सबक सिखाने की धमकी दी है। थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई तो दूर सुनवाई तक नहीं की है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/सिविल जज अमित सिंह ने थानाध्यक्ष घिरोर को शिकायत के संबंध में एक सप्ताह में आख्या देने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें