आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र के बाग मुजफ्फर खां में सराफ के घर से 34 लाख रुपये का सोना चोरी हो गया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। दो महीने बाद कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस विवेचना कर कार्रवाई की बात कह रही है।
बाग मुजफ्फर खां निवासी किशन देव पवार ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। इसमें कहा कि उनकी नमक की मंडी में दुकान है। वह सोने का टंच और खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। उनके यहां बाहर के कारीगर काम करते थे। घर में ही उनके रहने के लिए कमरा बना रखा था।
उन्होंने जनवरी 2019 में व्यापार बढ़ाने के लिए 11.20 लाख रुपये का लोन लिया। इससे सोना खरीद लिया। फरवरी 2022 में एक्सिस बैंक से 18.41 लाख रुपये का लोन और ले लिया। इसमें से 16 लाख रुपये का सोना खरीद लिया। सोना अपने घर में रखा था।