फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में थाने से गायब हो गई गोल्ड ज्वैलरी, कोर्ट में करना था पेश

Thu, 25 Jan 2018 10:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मथुरा कोतवाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में बारह वर्ष पुराने मामले में कोतवाली मालखाने में रखा सोने का आभूषण गायब हो गया है। इसे गुरुवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाना था। 
विज्ञापन


आभूषण पेश न करने पर न्यायालय ने एसएसपी से जानकारी मांगी है। सोना गायब होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है पुलिस सोने की खोज में जुटी है।

25 जुलाई 2006 को भरतपुर गेट निवासी सराफ अभिषेक के कर्मचारी गोविंद दुबे ने दिल्ली ले जाते समय करीब एक किलो सोना गायब कर दिया था। बाद में गोविंद दुबे से करीब 24 ग्राम सोना बरामद भी हुआ था। 
Trending Videos
विज्ञापन

शहर कोतवाली के माध्यम से यह सोना सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया था। इसके बाद सोने को कोतवाली के मालखाने में जमा कर दिया गया। करीब दो सप्ताह पूर्व सीजेएम कोर्ट ने जब इस सोने को मंगाया तो पुलिस सोना दाखिल नहीं कर सकी। 

कोर्ट अब तक कई नोटिस भी भेज चुकी है। कोर्ट ने इस संदर्भ में एसएसपी से भी जानकारी मांगी गई है। एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। जांच के बाद पता चल सकेगा कि कोर्ट केस का सोना कहां है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें