मथुरा उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनेरी विवि की एडमिशन काउंसलिंग आगामी 24 जुलाई को आयोजित होने जा रही है।
इसमें पासआउट 928 छात्रों में से 500 को प्रथम चरण के अंतर्गत बुलाया जा रहा है। इसमें परीक्षा परिणाम की त्रुटि का कोई प्रभाव नहीं है।
सोमवार को वेटरनेरी विवि की प्रवेश परीक्षा मुख्य के परिणाम को लेकर जारी ऊहापोह की स्थिति एक बार फिर विवि प्रशासन ने स्पष्ट की है।