फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिनदहाड़े महिला से लूट ले गए सोने की चेन

Fri, 24 Nov 2023 05:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े महिला से लूट ले गए सोने की चेन
विज्ञापन

- शहर में बस स्टैंड के पास हुई वारदात, दर्ज कराई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। पैदल बाजार जा रही शंकर नगर की रहने वाली महिला से बाइक सवार दो बदमाश दिनदहाड़े सोने की चेन लूट कर ले गए। 22 नवंबर को वारदात बस स्टैंड के पास हुई। उक्त घटना के बाद पीड़िता ने तहरीर दी। कोतवाली में बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन किसी न किसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। 22 नवंबर को शंकर नगर खरपरी निवासी सुधा देवी घर से बाजार जाने के लिए निकलीं थीं। वह जब बस स्टैंड के पास पहुंची। तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए। महिला जब तक कुछ समझ पपाती। झपट्टा मार कर गले में पड़ी सोने की चेन लूट कर कोतवाली की ओर भाग गए। महिला शोर मचाती रही लेकिन तब तक बदमाश नजरों से ओझल हो चुके थे। पीड़िता ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। बताया कि लूटी गई चेन की कीमत करीब एक लाख रुपये है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें