फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ईद से पहले सजा बकरों का बाजार, पहुंचे खरीदार

Sat, 31 May 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) के त्योहार को देखते हुए, बकरों की खरीद-बिक्री में तेजी आ गई है। शनिवार को रेलवे रोड स्थित नकाशे ग्राउंड में बड़ी संख्या में विभिन्न नस्लों के बकरे बिक्री के लिए लाए गए, जिन्हें खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अच्छी नस्ल के बकरे 5 हजार से 10 हजार रुपये तक में बिके।
विज्ञापन

ईद-उल-जुहा का त्योहार आगामी 7 जून को है। बीते बुधवार शाम ईद का चांद दिखाई देने के बाद से ही बाजार में रौनक बढ़ गई है और खरीदारी में भी तेजी आई है। बकरे बेचने के लिए दूरदराज से व्यापारियों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। नकाशे ग्राउंड में बकरों की बिक्री कर रहे मोहम्मद खालिद ने बताया कि बकरों की कीमत उनके आकार, वजन और उम्र के हिसाब से तय होती है।
उन्होंने बताया कि सबसे कम कीमत का बकरा 10 हजार रुपये का है, जबकि अच्छी नस्ल और वजनदार बकरों की कीमत 50 हजार रुपये से भी अधिक तक पहुंच रही है। खरीदार अपनी पसंद और बजट के अनुसार बकरों का चुनाव कर रहे हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ ही बकरा मंडियों में भीड़ और उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें