फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः बकरी ने खाया पौधा, दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, कई घायल

Fri, 17 Apr 2020 12:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है
विज्ञापन
मारपीट की घटना के बाद मेडिकल परीक्षण कराने पहुंचे घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जनपद के थाना जसराना थाना क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान में बकरी द्वारा पौधा खाने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में एक पक्ष से नौ और दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले में एक पक्ष द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

 
मोहल्ला गाड़ीवान निवासी चंद्रपाल की बकरी बुधवार को पड़ोसी लालू के घर चली गई और उसका पौधा खा गई। लालू की मां सुशीला देवी ने मामले की शिकायत की तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद लालू ने अपने साथियों को बुला लिया और चंद्रपाल पक्ष की लात-घूंसों के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। 

मारपीट में चंद्रपाल पक्ष से चंद्रपाल, अजीत, गंगाश्री, शशि, सावित्री, विक्रम, गिरिजा, अंजलि, गुड्डी एवं दूसरे पक्ष से लालू एवं उसकी मां सुशीला देवी घायल हो गए।
विज्ञापन


अजीत ने आठ लोगों के खिलाफ थाना जसराना में तहरीर देकर पुरानी रंजिश के चलते घर में घर घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोतवाल गिरीश चंद्र ने कहा बकरी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। मेडिकल कराया गया है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें