कार्यक्रम में बोलते अभिनेता रजा मुराद
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में शुक्रवार को ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ। फेस्टिवल का उद्घाटन फिल्म अभिनेता रजा मुराद, फ्रांस की प्रोड्यूसर मेरिन बोरगे, दादा साहब फाल्के की नातिन मृदुला, दिलीप दल्वी, अभिनेता उमेश वाजपेयी ने किया। फेस्टिवल में भारत के अलावा 15 देशों की फिल्में भागीदारी कर रही हैं।
ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बॉलीवुड के प्रख्यात कलाकार रजा मुराद ने कहा कि फेस्टिवल हर कलाकार को कुछ नया सिखाकर जाता है। इसलिए इस तरह के फिल्म फेस्टिवल बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों में भी होते रहने चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह काफी उम्दा कोशिश है कि आगरा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल हो रहा है। इस फेस्टिवल के माध्यम से कलाकारों, लेखकों, निर्देशकों सहित फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को काफी फायदा मिलेगा। उन्हें काफी कुछ नया सीखने को भी मिलेगा।