फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल: दादा साहब फाल्के को भारत रत्न देने की मांग

Sun, 17 Nov 2019 02:31 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आए अतिथि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का दूसरा दिन सस्पेंस, रोमांस, थ्रिल और हास्य की फिल्मों के प्रदर्शन से भरा रहा। यूके की डॉक्यूमेंट्री ‘बिफ्रेंडिंग्स सर्विस’, ‘मुंबई की ब्लाइंज फोल्डेड’, इटावा की ‘बदलाव की बयार’, ‘तारा द जर्नी ऑफ लव एंड फैशन’, कोलकाता की एनीमेशन फिल्म ‘टूगेदरनेस’ ने जमकर तालियां बटोरीं। ‘मुंबई की सजा मुझे क्यों’ और ‘दिल्ली की चिठ्ठियां’ जैसी डॉक्युमेंट्री फिल्मों ने दर्शकों को काफी भावुक कर दिया। 
विज्ञापन


पहले सत्र का शुभारंभ पूर्व विधायक गुटियारी लाल दुबेश ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। फेस्टिवल के संरक्षक रंजीत सामा ने कहा कि इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से यूपी में नए फिल्म फेस्टिवल युग की शुरुआत हो चुकी है। फेस्टिवल के निदेशक सूरज तिवारी ने कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री इतनी बड़ी हो चुकी है कि इसका लाभ छोटे शहरों के कलाकारों को भी मिल रहा है। 
 
विज्ञापन

दादा साहब फाल्के को मिले भारत रत्न
ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आयोजित किए गए टॉक शो में दादा साहब फाल्के को भारत रत्न देने की अपील की गई। दादा साहब फाल्के के सिनेमा के योगदान विषय पर टॉक शो में दादा साहब फाल्के के नाती चंद्रशेखर और प्रो. लवकुश मिश्रा की बातचीत के दौरान दादा साहब को भारत रत्न देने की अपील की गई। शो में दादा साहब के कुछ अनछुए पहलुओं को भी सामने लाया गया। 

शाम के सत्र में दिखीं ये फिल्में 
मिस अंडरस्टेंडिंग आगरा, एन एक्सीडेंट, कोलकाता, सुनहरे अक्षर, मुंबई, लव मुंबई, स्पर्श द टच ऑफ लव कोलकाता, तुझे प्यार करते-करते, म्हारो गोविंद राजस्थान, द फिशायी गुवाहाटी, काया और माया मुंबई, जीवन चक्र, विडंबना मुंबई, माय डॉटर इज मॉय सन, हिना मुंबई, मुलाकात राजस्थान, थैंक्यू सर, इदम केरला, लाइफ इन रेनबो जैसे एनीमेशन फिल्मों, म्यूजिक वीडियो और छोटी पिक्चरों को दिखाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें