आगरा के किरावली के मलिकपुर गांव स्थित जंगल में बृहस्पतिवार शाम को 17 वर्षीय किशोरी और 21 वर्षीय युवक पड़े मिले। किशोरी की मौत हो चुकी थी, जबकि युवक की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आई है। विषाक्त पदार्थ खाने की आशंका है, हालांकि जांच की जा रही है। परिजन ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।