कासगंज। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज टिंबरपुर सोरों की छात्राएं अपनी रक्षा स्वयं कर सकेंगी। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव ने कहा कि छात्राएं अपने आप को मजबूत बनाएं। अपना आहार विहार अच्छा रखें एवं जीवन में आने वाली सभी प्रतिकूल परिस्थितियों के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से तैयार रहें।
कहा कि व्यायाम करने से हमारा शरीर ही नहीं मन भी मजबूत होता है। इससे हमारा पठन-पाठन भी अच्छा होगा एवं जीवन में आने वाली सभी परिस्थितियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। प्रशिक्षक मनु के द्वारा विद्यालय की कक्षा 9 से 12 की समस्त बालिकाओं को रोस्टर के अनुसार आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.विद्यालय में विवेक शंकर, निखिलेश, देव सिंह, अनिल कुमार, अशर्फीलाल, ईशान रावत, पंकज कुमार, शशि भूषण, शैलेश कुमार, बलवीर सिंह, विशेष कुमार आदि उपस्थित रहे।