भोगांव। आगरा के नेताजी सुभाष चंद्र बोस कैंपस छलेसर में आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता में नेशनल महाविद्यालय की छात्राओं ने अपने खेल का प्रदर्शन कर उपविजेता घोषित की गई। पांच छात्राओं को आगे की प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। क्रीड़ा अधिकारी प्रो. रनवीर सिंह ने बताया कि आगरा के छलेसर में महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में नेशनल महाविद्यालय की छात्राओं ने पहले मैच में एके कॉलेज शिकोहाबाद को हराया। सेमीफाइनल मैच में छात्राओं ने सेट जोंस कॉलेज आगरा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में के आर महाविद्यालय मथुरा से टीम को पराजय का सामना करना पड़ा। टीम के उपविजेता घोषित होने पर महाविद्यालय के सचिव नकुल सक्सेना, अध्यक्ष डोडा राजेंद्र मिश्रा, प्राचार्य प्रो. एसके निमेष, डॉ. आदित्य गुप्ता, प्रो. एमके आनंद, प्रो. अवधेश कुमार, अरविंद कुमार आदि ने बधाई दी।