फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बालिकाएं अपराधी से डरें नहीं, खुलकर बोलें

Fri, 20 Oct 2023 06:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बालिकाएं अपराधी से डरें नहीं, खुलकर बोलें
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडन्य पड़रिया मैनपुरी में मिशन शक्ति अभियान फेज-4 के अंतर्गत विषय चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो और महिला सुरक्षा साइबर क्राइम विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम प्राचार्य और उच्च शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एसपी सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता मधु यादव सब इंस्पेक्टर उत्तर प्रदेश पुलिस रहीं। उन्होंने कहा कि बालिकाएं किसी प्रकार से डरें नहीं अपराधी के खिलाफ चुप्पी तोड़ें खुलकर बोलें।
सब इंस्पेक्टर मधु यादव ने कहा कि सभी प्रकार के गलत कार्य होने पर, देखने एवं सुनने पर इसका खुलकर विरोध करें। परिजन के सामने अपनी बात रखें। जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लें कानून आपके साथ है। पुलिस हर संभव आपकी सहायता करेगी। नीतू यादव ने कहा कि परिवार और समाज में अपनी बात खुलकर रखें। उन्होंने 1090, 112, 1098 आदि महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिपाल उत्तर प्रदेश पुलिस साइबर क्राइम ने पीपीटी के माध्यम से प्रेजेंटेशन द्वारा साइबर क्राइम, उससे सुरक्षा, बचाव के विषय में विस्तार से छात्राओं एवं स्टाफ के सदस्यों को जानकारी दी। धोखाधड़ी से बचने के लिए सीसीवी और ओटीपी किसी से साझा ना करें। वित्तीय धोखाधड़ी से बचें। कोई ओटीपी नंबर आए तो उसे जानकारी ना दें। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि सभी साइबर क्राइम से बचें। गोपनीय चीज शेयर ना करें। ओटीपी साझा ना करें। चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो विषय पर विचार रखते हुए छात्राओं को जागरुक एवं प्रेरित करते हुए अतिथियों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन मिशन शक्ति प्रभारी जयप्रकाश यादव ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर जितेंद्र पाठक, जग जीवन राम, प्रमोद कुमार डॉ. गीता देवी, डॉ. तनु जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें